
Ranchi : केंद्र सरकार से एक उच्चस्तरीय टीम 18 फरवरी को झारखंड पहुंच रही है. टीम झारखंड में चल रहे ग्रामीण विकास योजनाओं की स्थिति का जायजा लेगी. दो टीम अलग-अलग जिलों में जायेगी.
दो जिलों में टीम के सदस्यों के जाने का कार्यक्रम है. वहां कम से कम दो ग्राम पंचायतों में जाकर विकास की योजनाओं का हाल लेगी. टीम 18 फरवरी को यहां पहुंचेगी.
19 फरवरी को मुख्य सचिव व सचिव व अन्य अफसरों के साथ बैठक करेगी. फिर 20 फरवरी को जिलों में जायेगी. 20 से 22 फरवरी तक जिलों के भ्रमण में रहेगी. 23 को रांची में ग्रामीण विकास विभाग के अफसरों के साथ बैठक करेगी. फिर 24 को दिल्ली लौट जायेगी.
25 फरवरी को टीम दौरे में जो पायेगी उसकी रिपोर्ट तैयार करेगी. उसके बाद 26 फरवरी को केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव के समक्ष रिपोर्ट रखेगी. कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) का नेतृत्व तमिलनाडु के पूर्व मुख्य सचिव डॉ राजीव रंजन करेंगे.
इसे भी पढ़ें : रांची प्रेस क्लब मीडिया कप का आयोजन, पहली बार रांची प्रेस क्लब की टीम ने जीता मैच




