JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर मीडिया कप : रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर पत्रकारों से जीता प्रशासन इलेवन

Jamshedpur :  प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से गोपाल मैदान में आयोजित मीडिया क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर रहा. बुधवार को दो प्रदर्शनी मुकाबले खेले गये. दोनों मैचों में जमकर चौके-छक्कों की बरसात हुई.  प्रशासन और मीडिया इलेवन के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. प्रशासन की टीम अंतिम गेंद पर इस मुकाबले को जीतने में कामयाब रही. मीडिया इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभदर्शी के नाबाद 77 रन और रणधीर के 40 रनों की बदौलत 15 ओवर में दो विकेट पर 150 रन का स्कोर खड़ा किया. आशीष को एक विकेट मिला. जवाब में प्रशासन इलेवन की टीम को जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा और मैच की अंतिम गेंद पर तीन विकेट से जीत मिली. प्रशासन की टीम ने 15 ओवर में सात विकेट 151 रन बनाये. आशीष ने 43, धीरज ने 18 गेंद में 42, लक्ष्मण ने 16 और सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने 14 रन की पारी खेली. मीडिया इलेवन की ओर से निसार अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखायी.

कॉरपोरेट के खिलाफ आशीष का धुआंधार शतक

इससे पहले कॉरपोरेट व प्रशासन इलेवन के बीच खेले गये मैच में भी प्रशासन की टीम विजयी रही. प्रशासन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आशीष के नाबाद 133  और कृष्ण कुमार के 72 रनों की मदद से 15 ओवर में एक विकेट पर 246 रन बनाये. जवाब में कॉरपोरेट की टीम 15 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 75 रन ही बना सकी. अखिलेश ने सर्वाधिक 16 रन बनाये. धीरज व संजय ने दो-दो विकेट लिये. मैच के दौरान सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने मनोज यादव का अविश्वनीय कैच पकड़ा.

इसे भी पढ़ें – रांची प्रेस क्लब मीडिया कप का आयोजन, पहली बार रांची प्रेस क्लब की टीम ने जीता मैच

Related Articles

Back to top button