JamshedpurJharkhandSaraikela

जमशेदपुर : मौसेरे भाई की खुदकुशी की खबर पाकर कपाली के युवक ने लगायी फांसी

Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र  स्थित अलबेला गार्डन में मोहम्मद अकील (20) नामक  युवक ने बुधवार की दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अकील चेपा पुल में बेकरी की दुकान चलाता था. जानकारी के अनुसार अकील के मौसेरे भाई ने बुधवार की सुबह हजारीबाग में फांसी लगाकर खुदकुशी की थी. इसकी खबर मिलने के बाद अकील अपने घर आया और फांसी लगा ली.

परिजनों से जानकारी के अनुसार कपाली ओपी क्षेत्र के अलबेला गार्डन के निवासी मोहम्मद अकील रोजाना की तरह चेपापुल स्थित अपनी बेकरी की दुकान गया था. भाई की मौत की खबर मिलने के बाद  वह  अपने घर लौट आया और छत पर बने एक कमरे में मफलर के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.  घटना के बाद अकील परिजन आनन-फानन में उसे एमजीएम अस्पताल लेकर गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. कपाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : पुलिस ने जिसे बोड़ाम बाजार में हथकड़ी पहनाकर घुमाया, भाजपा ने फूलमालाओं से लाद दिया

Related Articles

Back to top button