
Ranchi: अपराधी अमन साव कैसे थाने से फरार हुआ था इसकी जानकारी के लिए CID अमन को रिमांड पर लेगी. CID के एडीजी अनिल पालटा ने बताया कि सीआइडी की टीम जल्द ही अमन साव को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.
गौरतलब है कि अमन साव बीते वर्ष 29 सितंबर 2019 को हजारीबाग के बड़कागांव थाना से फरार हो गया था. जिसके बाद से पुलिस लगातार उसकी खोज में लगी थी. रांची पुलिस ने अमन और उसके सहयोगी राहुल दुबे को गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ें- देश में 24 घंटे में Corona के 37 हजार से अधिक केस, संक्रमितों की संख्या 11.5 लाख के पार
CID कर रही मामले की जांच
अपराधी अमन साव के बड़कागाव थाना हाजत से फरार होने के मामले का अनुसंधान सीआइडी कर रही है. इसमें जिला पुलिस पर भगाने का आरोप है. सीआइडी यह भी जांच करेगी कि वह भागा या भगाया गया था. इसमें पुलिस की क्या भूमिका रही है. इन सब बिंदुओं पर भी अलग से जांच होगी.
इसे भी पढ़ें- 15 दिन में खत्म हो गया धनबाद का एक परिवारः कोरोना पीड़ित मां को कंधा देने वाले 5 बेटों की भी संक्रमण से मौत
क्या है मामला
24 सितंबर 2019 को रामगढ़ जेल गेट से अमन साव को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अमन के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं था. उसे जमानत पर छोड़ा गया था. हजारीबाग के उरीमारी थाना क्षेत्र में एक झामुमो नेता की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया गया था. इसी दौरान 28 – 29 सितंबर 2019 की रात नाटकीय तरीके से अमन साव बड़कागांव थाने से फरार हो गया था.
इसे भी पढ़ें- सत्ता की तारीफ फिर कभी कर लीजियेगा, पहले बेरोजगारी के इन आंकड़ों को पढ़ लीजिये




