
Ranchi: जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के लुंडरी गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना सामने आयी है. नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप उसके जीजी अनिल एक्का पर लगा है.
थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग के साथ अनिल एक्का ने शनिवार को दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था.
इसे भी पढ़ेंःअब आदिवासी समाज को अपने पक्ष में करने के लिए संघर्ष कर रही है भाजपा
रविवार को दर्ज हुआ मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को नाबालिग को आरोपी जीजा बहला-फुसलाकर गांव में ही बने एक पुल के नीचे ले गया. जहां पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. वारदात के बाद लड़की काफी डरी सहमी हुई थी.
रविवार को नाबालिग ने अपने साथ हुए घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद परिजनों ने चान्हो थाना में मामला दर्ज करवाया. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा अनिल एक्का को गिरफ्तार कर लिया.
ज्यादातर आरोपी पहचान वाले
झारखंड में पिछले चार महीने के दौरान दुष्कर्म की 176 घटनाएं हुई हैं. जिनमें से ज्यादातर नाबालिग हैं.
इसे भी पढ़ेंःरांची : 160 रुपये में बेचे गये पेंशन पुनर्रीक्षण संबधित फॉर्म, अधिकारियों ने नहीं किया वेरिफाई
दुष्कर्म के ज्यादातर मामले में तो आरोपी पीड़िता की जान-पहचान वाले होते हैं. राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, दुष्कर्म के 95 फीसदी मामलों में आरोपी पीड़िता का परिचित होता है.
आंकड़े बताते हैं कि इन परिचितों में 27 प्रतिशत पड़ोसी भी शामिल थे, जबकि 22 प्रतिशत मामलों में शादी का वादा करने के बाद आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
वहीं नौ प्रतिशत दुष्कर्म के मामलों में परिवार के सदस्य और रिश्तेदार शामिल थे. दुष्कर्म की कुल घटनाओं में आरोपी दो प्रतिशत लिव इन पार्टनर या पूर्व पति होते हैं.
जबकि 1.6 प्रतिशत घटनाओं में इंप्लॉयर या कलिग एवं 33 प्रतिशत अन्य परिचित या सहयोगियों द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था.
इसे भी पढ़ेंःलोहरदगाः जोनल कमांडर रविंद्र गंझू के लिए लेवी वसूलने वाले तीन नक्सली समर्थक गिरफ्तार




