
Patna : जातीय जनगणना को लेकर लंबे समय से बिहार में सियासत चल रही थी. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में जातीय जनगणना होगी.
जनता दरबार खत्म होने के बाद जब पत्रकारों ने नीतीश कुमार से जातिगत जनगणना को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने तमाम कयासों को खत्म करते हुए ये साफ कर दिया कि बिहार में जातिगत जनगणना होगी. नीतीश कुमार ने कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने मुलाकात की.
इसे भी पढ़ें :20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समितिः मंत्रियों को मिली जिम्मेवारी
उसी समय मैंने साफ कर दिया कि बिहार सरकार की मंशा जातिगत जनगणना को लेकर साफ है. बिहार में जातिगत जनगणना होगी. कैसे करना है, किस प्रकार से करना है और कौन-कौन से माध्यम से करना है, इसकी तैयारी की जा रही है.
नीतीश कुमार ने कहा कि तमाम पार्टियों की राय भी एक हो, इसको लेकर हम बहुत जल्द सर्वदलीय बैठक बुलायेंगे, ताकि बैठक में तमाम राजनीतिक पार्टियों की राय सामने आ सकेगी.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand : एक दिन में लगा रहे 1 लाख से अधिक को वैक्सीन, फिर भी सेकेंड डोज में रह गए पीछे
जिनका जो सुझाव हो उस सुझाव को शामिल कराया जा सके, ताकि जातिगत जनगणना को लेकर कोई सवाल ना उठे. तो अब यह तय माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में जातीय जनगणना करायेंगे.
हालांकि केंद्र सरकार को भी इस मामले को लेकर कई बार चिट्ठी लिखी जा चुकी है. मुख्यमंत्री ने खुद प्रधानमंत्री से मुलाकात भी की है लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला.
इसे भी पढ़ें :Sonu Sood को बीएमसी ने फिर भेजा नोटिस, रेजिडेंशियल बिल्डिंग को होटल बनाने पर थी आपत्ति




