
Lohardaga: माओवादी जोनल कमांडर रविंद्र गंझू के लिए लेवी वसूलने वाले तीन नक्सली समर्थकों को लोहरदगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
जिनमें शकील अंसारी, अशोक भगत और प्रताप भगत शामिल हैं. पुलिस ने तीनों नक्सली समर्थकों को लोहरदगा शहर से पकड़ा है.
ये तीनों नक्सली समर्थक शहर में रहकर भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के जोनल कमांडर रविंद्र गंझू के लिए लेवी वसूलने का काम करते थे.
इनके पास से पुलिस ने एसएलआर और इंसास की गोली व नक्सली साहित्य बरामद किया है.
इसे भी पढ़ेंःजम्मू-कश्मीरः किश्तवाड़ में गहरी खाई में बस गिरने से 24 यात्रियों की मौत, कई घायल
गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शकील अंसारी, अशोक भगत और प्रताप भगत लोहरदगा शहरी क्षेत्र में रहकर माओवादी जोनल कमांडर रविंद्र गंझू के लिए लेवी वसूली के साथ पुलिस की गतिविधियों की जानकारी देते हैं.
मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर एक टीम गठन कर मामले की जांच के साथ कार्रवाई के आदेश दिये गये. पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों के नक्सली गतिविधि में शामिल होने की पुष्टि की. और तीनों नक्सली समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया.
मामले में स्वीकारी संलिप्तता
पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वो माओवादियों के लिए लेवी वसूलते थे. साथ ही पुलिस मूवमेंट की जानकारी माओवादियों तक पहुंचाने का भी काम किया जाता था.
इसके अलावा तीनों ने शहर में रहकर कुरियर बॉय का काम करने की बात स्वीकार की.
इसे भी पढ़ेंःराजधानी के तीनों डैमों का जल स्तर घटा, बारिश नहीं होने से हो सकती है स्थिति गंभीर




