
Ranchi : चान्हो थाना क्षेत्र के चटवल गांव में भीषण आग लग गई. इस भीषण आग में चटवल गांव के रहने वाले मोहम्मद जसीम का घर पूरी तरह से आग कि चपेट में आ गया. जिससे की घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया. आग लगने के कारण करीब आठ लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जल गयी. वहीं, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
इसे भी पढ़ेंः‘मिशन शक्ति’ पर कांग्रेस से जेटली का सवालः सरकार में रहते क्यों नहीं दी थी इजाजत
अचानक लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार चान्हो थाना क्षेत्र के चटवल गांव में मोहम्मद जसीम के घर अचानक आग लग गई. आग की लपट इतनी तेज थी कि जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में लिया था. हालांकि इस घटना में किसी की जान को कोई खतरा नहीं हुआ लेकिन लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी.
स्थानीय लोगों नें अग्निशमन विभाग को आग की सूचना दी. विभाग जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गौरतलब है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना कई घट आग की चपेट में आ जाते.
इसे भी पढ़ेंःराहुल के आरोपों पर ममता का पलटवार, कहा- अभी वह बच्चे हैं
आग लगने के कारणों का पता नहीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. आग लगने की वजह से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. समय रहते अगर अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर नहीं पहुंचती तो औरभी नुकसान हो सकते थे. आग लगने से जहां पूरा घर जलकर खाक हो गया, वहीं करीब आठ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है.




