
Ranchi: गुमला के एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब ने शनिवार को चैनपुर थाने पहुंचकर थाना का निरीक्षण किया. एसपी ने निरीक्षण के क्रम में थाना सिरिस्ता में उपलब्ध तख्ती, गुण्डा, लूट, गिरोह, डकैती, दागी पंजी, सीडी पार्ट- 1, 2, 3, उग्रवाद, खतियान, अल्फाबेटिकल, एमओ इन्डेक्स, प्राप्ति-निर्गत पंजी इत्यादि अभिलेखों, संचिकाओं का अवलोकन किया गया. इसे लेकर उन्होंने उपर्युक्त सभी संचिकाओं का अद्यतन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.
इसे भी पढ़ें: दिल्ली से गिरफ्तार वीरेन्द्र राम के सीए नीरज मित्तल को भेजा गया जेल
एसपी ने चैनपुर थाना क्षेत्र के सभी पंचायत भवनों पर रक्षक बीट सिस्टम लगाकर निगरानी करने का भी निर्देश दिया. इसके अलावा जेल से बाहर आने वाले अपराधियों की थाना हाजरी, डोसियर एवं निगरानी पंजी में अंकित व्यक्तियों पर QR Code तथा Raskhak, E-Beat Policing के माध्यम से निगरानी रखने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में एसपी ने आने वाले दिनों में बकरीद पर्व को लेकर विभिन्न समुदायों के साथ शांति समिति की बैठक करने और विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं होने देने का भी थाना प्रभारी को निर्देश दिया. इस दौरान एसडीपीओ, चैनपुर सर्किल इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.




