
Ranchi : विधायक जयराम महतो के खिलाफ चोरी करने और सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने के आरोप में बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है. डुमरी विधायक जयराम महतो एवं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा रंगदारी पूर्वक अवैध रूप से कब्जा करने, सरकारी काम में बाधा डालने तथा क्वार्टर में रखे गए समान की चोरी करने के संबंध में शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई. विधायक जयराम महतो और उनके समर्थकों के ऊपर धारा 191(2), 190, 223, 126(2), 115(2), 333, 303(2), 132, 308(3), 352, 351(2) लगाया गया है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच चंद्रपुरा थाने की पुलिस कर रही है.
इस मामले को लेकर सुरेश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि मैं वर्तमान में सी०सी०एल० ढोरी में सुरक्षा पदाधिकारी ढोरी क्षेत्र, फुसरो बोकारो के पद पर कार्यरत हूं. कल दिनांक 25.12.2024 को समय लगभग 17.30 बजे यह सूचना प्राप्त हुई कि मकोली स्थित डी/02 क्वार्टर में कुछ अज्ञात लोग जाकर हल्ला गुल्ला कर रहे हैं और जो उसमें पूर्व से रह रहे हैं, उन प्रशिक्षु पदाधिकारियों का सामान हटा रहे हैं एवं बाहर में काफी भीड भाड़ जमा कर हल्ला कर रहे हैं. तथा इन प्रदाधिकारी को आवास से जबरदस्ती भगा रहे हैं. इसकी सूचना पर मैंने शीलचंद (सुरक्षा पदाधिकारी) कृपाल सिंह (प्रधान सुरक्षा प्रहरी), अनाम वारिश (प्रधान सुरक्षा प्रहरी) मानिक दिगार (वरीय सुरक्षा प्रहरी) एवं जितेन्द्र कुमार रजक (झारखण्ड होमगार्ड) तथा सीआईएसएफ के इस्पेक्टर ए०के० सिंह साथ में सशस्त्र बल वहां पर जाकर डी/02 क्वार्टर में देखने का निर्देश दिया जिसपर वे सभी सुरक्षाकर्मी डी/02 क्वार्टर में गए तो देखा कि 25-30 अज्ञात लडका क्वार्टर के अन्दर घुसा हुआ है तथा हल्ला गुल्ला कर रहा है एवं क्वार्टर में रह रहे प्रशिक्षु पदाधिकारी विनय वर्मा, राहुल राज, प्रदुमन कुमार सभी प्रशिक्षु (खनन), ढोरी (खास) वहां पर उपस्थित थे जो काफी भयभीत एवं परेशान थे. बार-बार इन अज्ञात लडकों से बचाने का अनुरोध कर रहे थे. बातचीत के क्रम में इन लोगों से पता चला कि यह सभी लडके JLKM पर्टी के कार्यकर्ता हैं तथा विधायक जयराम कुमार महतो के आदेश पर यहां आकर क्वार्टर सं० डी/02 में झंझट कर रहे हैं.
इस सूचना पर मैंने स्थानीय पुलिस तथा सीसीएल प्रबंधक को सूचना दी. जिस पर मकोली ओ०पी० प्रभारी, स०अ०नि० संजय कुमार अपने दलबल साथ मकोली से डी/02 क्वार्टर में गए तथा उन लडकों को काफी समझाया एवं अनुरोध किया लेकिन वे सभी लडके कुछ भी मानने के लिए तैयार नहीं हुए. इसी बीच चन्द्रपुरा थाना प्रभारी पु०अ०नि० अमन कुमार, पु०अ०नि० कुन्दन कुमार पासवान चन्द्रपुरा थाना ‘बावाडीह थाना प्रभारी, पु०अ०नि० अमित सोनी गांधीनगर थाना ओ०पी० प्रभारी, पु०अ०नि० पिन्टु महथा, बोको झरिया ओ०पी० प्रभारी पु०अ०नि० श्रीनिवास कुमार सिंह भी पहुंच गए. इन लोगों के द्वारा भी हल्ला गुल्ला एवं हुरदंग कर रहे लड़कों को काफी समझाया बुझाया गया लेकिन वे सभी लड़के मानने को तैयार नहीं थे तथा सभी से बदतमीजी कर रहे थे. इसी क्रम में बेरमो थाना प्रभारी पु०नि० रोहित कुमार, बेरमो अंचल निरीक्षक, पु०नि० नवल किशोर सिंह, बेरमो महिला थाना प्रभारी, सभी दल-बल के साथ वहां पहुंचे तथा मैं सुरेश कुमार सिंह भी डी/02 क्वार्टर में पहुंचे तथा झगडडा झंझट पर उतारू सभी लड़कों को समझाने बुझाने का प्रयास किया एवं क्वार्टर से बाहर जाने का अनुरोध किया, लेकिन हमलोगों के अनुरोध को भी उनलोगों ने ठुकरा दिया एवं बतमीजी करते हुए हल्ला गुल्ला करने लगे तथा बीच बीच में गाली-गलौज कर रहे थे. इसकी सूचना मैंने पुनः सी०सी०एल० प्रबंधन को दी. उनके द्वारा वरीय पदाधिकरी को सूचित किया गया. जिस पर प्रखड कार्यालय, बेरमो से मजिस्टेट के रूप में मिथलेश कुमार पाण्डेय, पचायती राज पदाधिकारी बेरमो आये. इन सभी के समझाने के बावजूद उनके समर्थक नहीं समझे और बदतमीजी कर रहे थे.




