JharkhandRanchi

रांची : खेल घोटाला और पत्थलगड़ी के आरोपी बंधु तिर्की को मिली जमानत, मंगलवार आयेंगे जेल से बाहर    

Ranchi : राज्य के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की को हाईकोर्ट से राष्ट्रीय खेल घोटाला और पत्थलगड़ी मामले में सोमवार को जमानत मिल गयी. बंधु तिर्की मंगलवार को जेल से बाहर आयेंगे. गौरतलब है कि राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में 13 नवंबर को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

इसके अलावा पत्थलगड़ी मामले में 14 नवंबर को सुनवाई हुई थी. सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. दोनों मामलों की सुनवाई के दौरान बंधु तिर्की ने जमानत देने की गुहार लगायी थी. इसके बाद सरकार ने इसका विरोध किया था.

हालांकि कोर्ट ने बंधु तिर्की को 16 नवंबर को नामांकन दाखिल करने की अनुमति दे दी थी. दरअसल पूर्व मंत्री बंधु तिर्की पर दो मामले चल रहे हैं. इन दोनों मामलों में निचली अदालत ने बंधु तिर्की की जमानत को खारिज कर दिया था. इसके बाद उन्होंने जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी.

इसे भी पढ़ें – क्या भाजपा भ्रष्टाचारियों, हत्या-रंगदारी के आरोपियों और दुराचारियों का शरणगाह बन गया है!

4 सितंबर से जेल में बंद हैं बंधु तिर्की

झाविमो नेता और मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की को एसीबी ने 4 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था. बंधु तिर्की की गिरफ्तारी 34 वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में हुई थी. एसीबी ने बंधु तिर्की को रांची सिविल कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया था.

गौरतलब है कि 24 अगस्त को 34 वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में, तत्कालीन खेल मंत्री बंधु तिर्की और राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष आरके आनंद समेत पांच आरोपियों पर मुकदमा चलाने की अनुमति एसीबी को मिली थी.

इसे भी पढ़ें – जानें आखिर क्यों गावस्कर ने कहा- कोहली के पैदा होने से पहले भी जीतती थी टीम इंडिया

क्या है पूरा मामला

झारखंड में वर्ष 2007 में राष्ट्रीय खेल का आयोजन किया जाना था. मगर तैयारी पूरी नहीं होने की वजह से 34वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन साल 2011 में किया गया. इसके बाद खेल सामग्री की खरीद, ठेका देने में अनियमितता और निर्माण में गड़बड़ी के कई मामले सामने आये थे.

जिसमें आंकलन के मुताबिक, 29 करोड़ रूपये से ज्यादा का नुकसान सरकार को हुआ था. इसके बाद वर्ष 2010 में एसीबी ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज की थी.

इसे भी पढ़ें – ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की जमीनी हकीकत पर उठे सवाल, पीएम के बताये आंकड़े NSO से काफी अलग

Related Articles

Back to top button