JharkhandLead NewsRanchi

रांची : 27 वाहनों से वसूला गया 7.44 लाख जुर्माना, एक हाइवा ब्लैकलिस्टेड

Ranchi:  डीटीओ प्रवीण प्रकाश ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया. ये अभियान डिफॉल्टर और ओवरलोड चलने वाले वाहनों के खिलाफ चलाया गया. जांच अभियान दलादली चौक, नगड़ी और पुंदाग क्षेत्र में अलग-अलग समय पर प्रात: 5 बजे से दिन के 2 बजे तक अभियान चला. इस दौरान टैक्स डिफॉल्टर व्यवसायिक वाहनों, Overloaded, Pollution और Permit आदि कागजात की जांच की गई. कुल 176 वाहनों की जांच की गई. जिसमें 27 वाहनों (हाईवा, 407, 709, 909 एंव मालवाहक वाहनों) से 7,44,650 रुपया जुर्माना वसूला गया.

इसे भी पढ़ें : देवघर में मंत्री हफीज़ुल हसन के खिलाफ शिकायत दर्ज, गढ़वा में दिया था विवादित बयान

फेल कागजात पर चला रहा था हाईवा, किया गया ब्लैक लिस्टेड

वाहन चेकिंग के दौरान एक हाईवा रुकने का इशारा करने के बावजूद भाग निकला. उक्त वाहन का पीछा किया गया. वाहन एक जगह खड़ी कर ड्राइवर को लगा कि उसने चकमा दे दिया, मगर डीटीओ की टीम ने उसे पकड़ लिया. वाहन के कागजात की जांच की गई तो कोई भी कागजात नहीं पाया गया. इसके बाद उस वाहन को डीटीओ ने ब्लैक लिस्टेड कर दिया. इस वाहन का रजिस्ट्रेशन पलामू जिला में हुआ है. मगर अब ब्लैक लिस्टेड कर देने के कारण वाहन का कागजात से संबंधित कोई भी काम कहीं नहीं होगा. उसे रांची डीटीओ कार्यालय से ही संपर्क कर पहले ब्लैक लिस्टेड हटाना होगा.

बिना उचित कागजात के चलने वालों पर होगी कार्रवाई

डीटीओ ने वाहन जांच अभियान के दौरान सभी वाहन चालकों से कहा गया है कि सभी कागजात को दुरुस्त कर ही सड़क पर चलें. माल लोडिंग का उचित चालान लेकर चलें। डीटीओ ने बताया कि खासकर भारी वाहनों की नियमित रूप से जांच अभियान जारी रहेगी. विशेषकर ओवरलोड चलने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ें : डीजीपी विवाद: बाबूलाल मरांडी का आरोप- बिना वेतन काम कर रहे हैं डीजीपी

Related Articles

Back to top button