JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोपाल मैदान में 74 वां गणतंत्र दिवस पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को दी सलामी

Jamshedpur : देश के 74 वाँ गणतंत्र दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के गोपाल मैदान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समारोह में राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल 7 विभिन्न टुकड़ियों का निरीक्षण किया जिसके पश्चात उनके द्वारा किए गए परेड को सलामी दी. वहीं सामाजिक संस्थाओं एवं कारपोरेट जगत के द्वारा झांकियां प्रस्तुत की इसके अलावा बैंड की धुन पर कलात्मक नृत्य एवं संस्थाओं द्वारा पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में उपस्तिथ दर्शकों का मन मोह लिया. समारोह में प्रतिवर्ष की तरह उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को शॉल ओढ़कर उन्हें सम्मानित की गयी.

इस मौके पर मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सत्ता आती जाती है सरकारी बदलती रहती है लेकिन देश के लिए एक सच्चा भारतीय और सैनिक होना और उस धरती मां के लिए निछावर होने की सोच रखनी होगी तभी देश के आजादी के लिए शहीद हुए जवानों का सपना साकार हो सकेगा.

Related Articles

Back to top button