JharkhandRanchi

Ranchi: मोराबादी मैदान में राज्यपाल रमेश बैस ने किया झंडोत्तोलन, सरकार की गिनाई उपलब्धियां

झारखंड युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Ranchi: रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल रमेश बैस ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धि को बताया. मोरहाबादी मैदान में सशस्त्र बलों समेत स्कूली बच्चों और एनसीसी के छात्रों से सजी विभिन्न टुकड़ियों के परेड की सलामी ली. परेड में झारखंड पुलिस,जगुआर, CRPF,CISF, सेना और छत्तीसगढ़ पुलिस शामिल है. इस बार के परेेड में सेना के बफोर्स टोप भी शामिल हुए. परेड में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग मोरहाबादी मैदान में मौजूद थे. गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न आठ विभाग की झाकियां भी निकाली गई. इससे पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दीपाटोली स्थित झारखंड युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की.

राज्यपाल रमेश बैस ने सभी राज्य वासियों सहित देश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी. गणतंत्र दिवस के पावन मौके पर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी,जवाहर लाल नेहरू,मौलाना अबुल कलाम आजाद,भीम राव अम्बेडकर सहित तमाम स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि दिया. इसके अलावा बिरसा मुंडा ,तिलका मांझी,नीलाम्बर पीताम्बर को नमन किया. आज का दिन हमारे लिए बेहद खुशी का है. उन्होंने कहा हमारा संविधान जहां मौलिक अधिकार देता है तो मौलिक कर्तव्यों को भी बताता है. संवैधानिक स्वतंत्रता का दिन बेहद अहम है. उन्होंने सरकार के कार्यालय की सराहना करते हुए. कहा कि महिलाओं और शोषित को किस तरह से स्वालंबी बनाया जाए,इसके लिए कटिबद्ध है. राज्य किसानों को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत 3500 रूपया तत्काल राहत दिया जा रहा है. सरकार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को मानदेय बढ़ोतरी कर 4750 से 9500 कर दिया गया. राज्यवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयासरत है. 2024 तक राज्य के 61 लाख लोगों को शुद्ध पेय जल पहुंचाना लक्ष्य रखा गया है.

Related Articles

Back to top button