
Kolkata: रोजवैली चिटफंड घोटाला मामले में अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने राज्य अपराध जांच विभाग (सीआइडी) को नोटिस दिया है.
इसमें 2013 में राज्य सीआइडी की ओर से चिटफंड कंपनियों की जांच के दौरान रोजवैली के बारे में तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गयी है.
एजेंसी सूत्रों के हवाले से शुक्रवार को बताया गया है कि एक नोटिस राज्य सीआइडी के शीर्ष अधिकारी को भेजा गया है. हालांकि राज्य सीआइडी में एडीजी के पद पर फिलहाल राजीव कुमार हैं.
इसे भी पढ़ें – 40 साल में पहली बार ग्रामीण मांग घटी, औसत खर्च 1501 से घट कर 1446 रुपये हुआ
राजीव कुमार पर फिर से लगाम कसने की तैयारी
इसलिए माना जा रहा है कि जांच एजेंसी ने बैक डोर से एक बार फिर कोलकाता पुलिस के पूर्व कमिश्नर कुमार पर लगाम कसना शुरू कर दिया है.
इसके अलावा राजीव कुमार के करीबी माने जानेवाले एक और आइपीएस अधिकारी वकार रजा भी सीबीआइ की नजर में हैं. वह फिलहाल कोलकाता पुलिस के पोर्ट प्रशासनिक विभाग के डिप्टी कमिश्नर (उपायुक्त) हैं.
2013 में चिटफंड मामलों की जांच के लिए राज्य सरकार की ओर से जिस विशेष जांच दल (एसाइटी) का गठन किया गया था, उसमें वकार भी शामिल थे.
तब वह राज्य सीआइडी के विशेष अधीक्षक ( एसएस) थे. रोज वैली चिटफंड मामले की जांच से संबंधित सारे दस्तावेज मांगे गये हैं.
करीब तीन वर्ष पहले जब वकार सीआइडी के विशेष अधीक्षक थे उस दौरान उनके साथ कस्टम विभाग की एक बैठक हुई थी जिसमें राजीव कुमार भी उपस्थित थे. सीबीआइ ने पुलिस और कस्टम अफसरों के बीच बैठक में हुई बातचीत के तथ्यों को जमा करने को भी कहा है.
इसे भी पढ़ें – शहीद ग्राम आवास योजना : दो साल दो माह पूर्व अमित शाह ने किया था भूमि पूजन, एक ईंट भी नहीं जुड़ी



