BiharLead NewsNEWSTOP SLIDER

घर में कुर्की जब्ती के बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप ने किया सरेंडर

Patna: विवादास्पद यूट्यूबर मनीष कश्यप ने शनिवार की सुबह बेतिया  पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. इससे पहले पुलिस ने मनीष कश्यप के घर में कुर्की-जब्ती की. घर के दरवाजें व खिड़की उखाड़ कर भी पुलिस ले गई. मालूम हो कि मनीष कश्यप के खिलाफ तमिलनाडु में  यूपी-बिहार के लोगों की पिटाई का भ्रामक खबर चलाने समेत अन्य आरोप है. मनीष के खिलाफ कुल 7 मामले दर्ज है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस मामले में कुर्की-जब्ती की गई है.

सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी थी कि तमिलनाडु में बिहार के लोगों को मारा-पीटा जा रहा है. बाद में इससे जुड़े सभी वीडियो फर्जी साबित हुए थे. इसी केस के सिलसिले में बिहार पुलिस ने मनीष कश्यप के कई बैंक खातों में मिली कुल 42 लाख रुपये की संपत्ति सीज कर दी थी. मनीष कश्यप पर आरोप है कि उसने गलत खबर चलाने के लिए स्क्रिप्टेड वीडियो बनाया और इसके जरिए समाज में तनाव पैदा किया.

इसे भी पढ़ें: J-K: अवंतीपोरा में बस पलटने से 4 लोगों की मौत, मरने वाले सभी बिहार के, कई घायल

Related Articles

Back to top button