Read Next
17/08/2026
Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
20/11/2025
10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का आज नया रिकार्ड बनाएंगे नीतीश कुमार, 20 मंत्री भी लेंगे शपथ
14/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, बिहार से दिल्ली तक जश्न
14/11/2025
Bihar Election Results 2025: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, 28 हजार वोटों से RJD प्रत्याशी को हराया
11/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे व अंतिम चरण और घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान शुरू
08/11/2025
सीतामढ़ी में चुनावी जनसभा में बोले पीएम मोदी, बिहार को कट्टा नहीं बल्कि कंप्यूटर चलाने वाले बच्चे चाहिए
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में 64.46 प्रतिशत रिकॉर्ड वोटिंग, 11 नवम्बर को दूसरे चरण का मतदान
06/11/2025
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग शुरू, 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी
06/10/2025
बिहार में छह और 11 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 14 को आएंगे नतीजे, 11 नवंबर को घाटशिला में उपचुनाव
Back to top button
Patna: केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान ने गुरुवार को कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद सहित देश के अन्य वयोवृद्ध राजनेताओं को नयी पीढ़ी को मौका देते हुए अपने-अपने राजनीतिक उत्तराधिकारियों की घोषणा कर देनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें- #Bihar: JDU के बाद LJP ने भी BJP के साथ गठबंधन को बिहार तक बताया सीमित, नीतीश ही होंगे NDA का चेहरा
इन लोगों को छोड़ देना चाहिए अपना पार्टी पद
पटना के बापू सभागार में लोजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए रामविलास ने अपने बेटे चिराग पासवान के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और भतीजा प्रिंस राज को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें शुभकामना दी, खुशी का इजहार किया और कहा ‘हम तो दूसरे लोगों को भी कहेंगे भईया नया जेनरेशन है, छोड़ते (पार्टी पद) क्यों नहीं हो.
लालू जी जेल में बंद हैं. अपने ही बच्चों में बनाना है (राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष). चाहे तेजस्वी, तेजप्रताप या मीसा को बनावें. किसी को भी बना दें. झारखंड में सीबू सोरेन भी अपना (झामुमो प्रमुख का पद) पकड़े हुए हैं. मुलायम सिंह यादव को जबतक अखिलेश यादव ने नहीं हटाया तबतक पकड़े रहे. उधर देवगौडा जी 93 साल के हो गये हैं.
इसे भी पढ़ें- लालू प्रसाद जेल में रहेंगे या जमानत पर आयेंगे बाहर, आज फैसला
पढाईए-लिखाईए अपने उत्ताधिकारी को आगे बढ़ाईये
उन्होंने कहा कि नया जेनरेशन आ गया है. अपने जीते जी देख लो कि हमने जिस पौधे को लगाया है वह पौधा फल फूल रहा है. हमारी जो आगे आने वाली पीढी है. हर बाप को चाहत होनी चाहिए कि हम जितनी दूरी पर पहुंचे हैं, हमारी संतान चाहे बेटा हो या बेटी उससे भी आगे बढे. इसलिए पढाईए लिखाईए अपना उत्ताधिकारी बनाकर उसे आगे बढ़ाने का काम कीजिए.
परिवारवाद करने के आरोप के बारे में रामविलास ने कहा ‘ऐसा कोई एक पीढ़ी में कर सकता है. रामचंद्र पासवान को बढ़ाये थे. एक बार जीत जाता पर चार बार एमपी (सांसद) रहा. पारस बाबू 1977 से विधायक रहे. चिराग नक्सल प्रभावित जमुई से चुनाव दोबारा भारी मतों जीते.