Giridih

गिरिडीह में राम सिया हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी तेज, कलश यात्रा कल

Giridih: 22 जनवरी को रामलला की भूमि अयोध्या में राम मंदिर के भव्य और नव्य प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममय हो चुका है. भगवा ध्वज चारो तरफ लहरा रहा है. तो गिरिडीह भी भगवा ध्वज से पूरी तरह से पट चुका है. इसी क्रम में 22 जनवरी को शहर के बड़ा चौक के राम सिया हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरशोर से चल रहा है. मंदिर समिति के सदस्यो के नेतृत्व में गुरुवार को शहर में भव्य कलश यात्रा निकाला जाना है. तो दूसरी तरफ शहर के हर चौक में भगवान राम के भगवा ध्वज लहराए जा रहे है. जबकि रामभक्तो द्वारा घरों में भी भगवा ध्वज फहराया जा रहा है. तो लाउड स्पीकर में अभी से ही भजन और राम के अलग अलग भजन भी कानो में मिश्री घोल रहे है. लोग आस्था के साथ 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भगवा ध्वज के साथ दिए भी खरीद रहे है. इतना ही नही बड़े बड़े राम होर्डिंग्स भी शहर में लगाए जा रहे है. कमोबेश, 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गिरिडीह भी दुलहन की तरह सजाया जा रहा है. कई स्थानों पर लाइट लगाए जा रहे है. तो सीता राम के कटआउट भी रामभक्तो द्वारा चौक में लगाया जा रहा है. इधर 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को देखते हुए गिरिडीह पुलिस भी अलर्ट पर है.

Related Articles

Back to top button