Giridih

गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गिरिडीह के प्रधान गुरुद्वारा में अखंड पाठ का आयोजन

Giridih: सिख समुदाय के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 357वें प्रकाशोत्सव को लेकर बुधवार को गिरिडीह के प्रधान गुरुद्वारा में अखंड पाठ के आयोजन के साथ शबद कीर्तन भी किया गया. प्रधान सेवक डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया, पूर्व प्रधान सेवक डॉक्टर अमरजीत सिंह सलूजा, तरणजीत सिंह सलूजा, सतविंदर सिंह सलूजा, जोरावर सिंह सलूजा, सनी सलूजा, ऋषि सलूजा, नरेंद्र सिंह सलूजा, हरमिंदर सिंह बग्गा, राजेंद्र सिंह बग्गा, सदर विधायक समेत सिख समुदाय के काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे. इस दौरान सबसे पहले गुरुद्वारा के पुजारी द्वारा पिछले 48 घंटे से चल रहे अखंड पाठ का समापन किया गया. जबकि स्थानीय रागी जत्था द्वारा शब्द कीर्तन किया गया. गुरुग्रंथ साहिब के दरबार में आ रहे भक्तो की टोली मत्था टेक कर अरदास में शामिल हुई. जबकि सदर विधायक सोनू को प्रधान सेवक डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने भगवा सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया. इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में राम सिया हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी तेज, 22 को कलश यात्रा

Related Articles

Back to top button