DhanbadJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWS

धनबाद : IIT-ISM के प्रोफेसर एमके मुखर्जी को खनिज इंजीनियरिंग में उत्कृष्टता का एमजीएमआई पुरस्कार

Dhanbad: आईआईटी-आईएसएम धनबाद के एप्लाइड जियोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर मृणाल कांति मुखर्जी को एमजीएमआई उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. भारत के प्रतिष्ठित खनन, भूवैज्ञानिक और धातुकर्म संस्थान द्वारा वर्ष 2022-2023 के लिए खनिज इंजीनियरिंग के द्वारा सम्मानित किया गया है. बता दें कि प्रोफेसर एम के मुखर्जी ने पृथ्वी की प्रक्रियाओं और खनिज अन्वेषण को समझने में संरचनात्मक भूविज्ञान और इंजीनियरिंग भूविज्ञान के अनुप्रयोग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद विधायक राज सिन्हा का बयान- हिन्दू धर्म को छेड़ेंगे तो हम छोड़ेंगे नहीं

इसके अलावा प्रोफेसर मुखर्जी ने परामर्श सेवाओं और क्षमता निर्माण के मामले में इंडस्ट्री और प्रोफेशनल संगठन में बहुत योगदान दिया है. यह पुरस्कार शिक्षा, अनुसंधान, उद्योग और समाज में प्रोफेसर मुखर्जी के योगदान की मान्यता में है. यह पुरस्कार 23 सितंबर 2023 को ताज सिटी सेंटर, न्यू टाउन, कोलकाता में दिया जाएगा. भारतीय सांख्यिकी संस्थान, कोलकाता से पीएचडी डिग्री धारक उनकी विशेषज्ञता का क्षेत्र अन्वेषण और इंजीनियरिंग भूविज्ञान में संरचनात्मक भूविज्ञान, प्रोटेरोज़ोइक बेसिन की विकृति में निहित है.

Related Articles

Back to top button