JharkhandLead NewsNEWSRanchi

अब किशोरगंज चौक पर भी Foot Over Bridge बनाने की तैयारी में JUIDCO

Ranchi : झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (JUIDCO), रांची अब किशोरगंज चौक, रांची के समीप भी फुट ओवरब्रिज बनाने की तैयारी में है. इसके साथ ही वहां एस्केलेटर्स भी लगाया जाएगा. इस काम पर 460.263 लाख रुपये खर्च होने की संभावना है. इसके लिए JUIDCO ने ऑनलाइन टेंडर भी जारी कर दिया है. इच्छुक एजेंसियां, ठेकेदार 13 अक्टूबर तक ऑनलाइन बिड जमा कर सकते हैं. 14 अक्टूबर को इसे खोला जायेगा. वेबसाइट https://www.jharkhandtenders.gov.in पर जानकारी ली जा सकती है.

यहां भी बनना है ओवरब्रिज

JUIDCO ने न्यूक्लियस मॉल (सर्कुलर रोड, रांची) के समीप भी फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए टेंडर जारी कर रखा है. इस पर 442.777 लाख रुपये खर्च होने की उम्मीद है. बिड सिक्युरिटी के तौर पर 4.43 लाख रुपये जमा करने को कहा है. 13 अक्टूबर तक इसके लिए ऑनलाइन बिड जमा करने होंगे. जेल चर्च काम्प्लेक्स ( GEL church Complex) के फूट ओवरब्रिज में जरूरी कार्य और एस्क्लेटर्स इंस्टाल करने के लिए भी टेंडर जारी किया हुआ है. इसके लिए भी 13 अक्टूबर तक ऑनलाइन बिड जमा करने हैं. इस पर 289.4629 लाख रुपये खर्च होने हैं. विस्तृत जानकारी के लिए फोन नंबर- 9835165931, 9097114840 पर संपर्क किया जा सकता है. वेबसाइट https://www.jharkhandtenders.gov.in से भी मदद ले सकते हैं.

 

Related Articles

Back to top button