Jamshedpur

राजकुमार सिंह ने दूसरे दिन भी निजी टैंकरों से कृत्रिम तालाबों में भरवाया पानी, तालाबों की भी कराई सफाई

निजी टैंकरों से पिछले 11 सालों से लगातार तालाबों की सफाई और कृत्रिम तालाबों में पानी भरने का काम कर रहे हैं

Jamshedpur : जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह की ओर से महापर्व छठ के अवसर पर कृत्रिम तालाबों में अपने निजी टैंकरों से दूसरे दिन भी पानी भरवाने का कार्य कराया गया. मंगलवार को उन्होंने गोविंदपुर अमलतास सिटी, कृष्णा तालाब, बारीगोड़ा दुर्गा पूजा मैदान, बागबेड़ा कालोनी, घाघीडीह जेल के सामने, सरजामदा निधि टोला और बारीगोड़ा कीर्ति मैदान के कृत्रिम तालाबों में टैंकरों से पानी भरवाया. दीपू तिवारी और शिव हांसदा की देख-रेख में देर शाम तक तालाबों में पानी भरवाने का कार्य जारी था. सोमवार को गोविंदपुर, जेम्को और गदड़ा के कई कृत्रिम तालाबों में टैंकरों से पानी भरवाया गया था.

तीन टैंकर लगे हैं कार्य में

राजकुमार सिंह की ओर से इस काम के लिए पानी का तीन टैंकर लगवाया गया है. लगातार दो दिनों से इन टैंकरों से कृत्रिम तालाबों में पानी भरवाने का कार्य कराया जा रहा है.

इन तालाबों की कराई सफाई

राजकुमार सिंह की ओर से ढापू तालाब, नामोटोला तालाब और बावनगोड़ा तालाब की साफ-सफाई कराई गई है. इसके साथ ही तालाबों की तरफ जाने वाले सड़क के गड्ढ़ों को भी समतल करने का काम किया गया है.

ग्यागह सालों से करा रहे हैं निजी खर्च पर कार्य

जिला परिषद उपाध्यक्ष सह किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह की बात करें तो वे पिछले 11 सालों से अपने निजी खर्च पर इन तालाबों की सफाई करवा रहे हैं और कृत्रिम तालाबों में पानी भरवाने का भी काम कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- सोनारी में घर पर पथराव का विरोध करने पर बिल्डर पर जानलेवा हमला, दहशत में है परिवार

 

 

Related Articles

Back to top button