
Chatra: सदर थाना पुलिस ने बबीता ब्लाइंड मर्डर केस का 24 घंटों के भीतर खुलासा किया. प्रेमी ने ही शक के आधार पर दो दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका को मौत के घाट उतारा था. बबीता प्रेमी के अलावे आरोपी दोनों दोस्तों से भी फोन पर बात करती थी. फोन पर बातचीत का मामला उजागर होने से नाराज प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर दुपट्टा से ही जंगल बुलाकर गला घोंट दिया था.
इसे भी पढ़ें : छठ महापर्व : रांची में 4 साल करने के बाद इस बार जमशेदपुर में छठ कर रही है माया किन्नर
एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने प्रेमी सत्येंद्र गंझू, लल्लू गंझू व महेश गंझू को गिरफ्तार किया. बबिता की हत्या में प्रयोग किया गया मृतका का दुपट्टा, चप्पल, टूटा हुआ मोबाइल के साथ साथ पुलिस ने हत्यारों का दो मोबाइल भी जब्त किया है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बबिता घर से डाहा पूजा देखने के लिये 5 तारीख को घर से निकली थी औऱ उसका शव 7 तारीख को जंगल में पड़ा मिला था. इस ब्लाइंड हत्याकांड के खुलासे को लेकर एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था. टीम में थाना प्रभारी लव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रामवृक्ष राम, रूपेश यादव सहित अन्य शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, आवेदनों का निबटारा जल्द करने का निर्देश




