
Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के एमपी रोड दास बस्ती में जमीन विवाद को लेकर बिल्डर राम अवध शुक्ला पर जानलेवा हमला किया गया. पहले उनके घर पर पथराव किया गया. इसका विरोध करने पर राम अवध पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया गया. इस मामले में उन्होंने स्थानीय थाने में मामला भी दर्ज कराया है.
क्या कह रहे हैं बिल्डर
के अनुसार स्व. नीलमोहन दास के पुत्र रविदास से 2015 में उन्होंने तीन कट्ठा जमीन खरीदी थी. उसमें से डेढ़ कट्ठा जमीन पर वे घर बनाकर रह रहे हैं. हालाकि रविदास के बड़े पिता के पुत्र गणेश दास, देबु दास और कीर्ति दास उस जमीन पर अपना हक जता रहे हैं. वे बिल्डर को जमीन छोड़कर चले जाने के लिए जान से मारने की धमकी देते हैं.

पहले भी हो चुका है विवाद
इस मामले में दोनो पक्षों में पहले भी विवाद हो चुका है. मामले को आरोपी कोर्ट में भी ले गए थे, जो खारिज हो गया है. बावजूद इसके आरोपी अक्सर नशे का सेवन कर रात के वक्त राम अवध के घर पर पथराव करते हैं. मंगलवार को भी आरोपियों ने कुछ इसी तरह की हरकत की. विरोध करने पर राम अवध पर हमला किया गया. इस घटना से डरे-सहमे उनके परिवार के लोग दहशत में हैं. दूसरी ओर शिकायत मिलने के बाद सोनारी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- जुबली पार्क चौक के पास दो भाईयों की पिटाई, जमकर चले लात-घूसे, मौके पर भीड़ थी लेकिन तमाशबीन




