Jamshedpur

राजकुमार सिंह बने पूर्वी सिंहभूम जिला वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष

Jamshedpur : भाजपा नेता तथा जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया है. एसोसिएशन की 23 अगस्त को सोनारी जिम्नेजियम में आयोजित एजीएम में उन्हें अध्यक्ष मनोनीत किया गया. भारतीय वेट लिफ्टिंग एसोसिएसन के अध्यक्ष आरके आनंद ने उनके मनोनयन पर मुहर लगा दी है. शनिवार को साकची स्थित होटल दयाल इंटरनेशनल में एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी विधिवत घोषणा की गयी. राजकुमार सिंह को भेजे गए पत्र में झारखंड वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल कुमार जायसवाल ने उन्हें बधाई दी है और आशा जतायी है कि उनके नेतृत्व में यह खेल नयी ऊंचाइयों तक पहुंचेगा.

मौके पर ये थे मौजूद

इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, विजय खोसला, जोगिंदर सिंह,  सचिव एके च्रकवर्ती, संयुक्त सचिव गौतम आचार्य, कुलवंत सिंह, सह सचिव बिजय सिंह, कोषाध्यक्ष अरुण प्रकाश दत्ता सहित सुदीप बोस, रंजीत भट्टाचार्य आदि मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button