Court NewsLead News

प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआइ के सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी निवेश कुमार से पूछताछ के लिए ईडी ने 5 दिनों की रिमांड मांगी

Ranchi : प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआइ के सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी निवेश कुमार से पूछताछ के लिए ईडी ने 5 दिनों की रिमांड ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय से मांगी है. बता दें कि धुर्वा निवासी निवेश कुमार ने दिनेश गोप को विदेशी हथियार दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की थी. इसके लिए उसने वीडियो कॉल के माध्यम से दिनेश गोप को एक नकली विदेशी हथियारों का फोटो दिखाया और उसे अत्याधुनिक हथियार बताया था. निवेश अभी न्यायिक हिरासत में है.

इसे भी पढे़ं – रामगढ़ में भीषण सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, चार घायल

Related Articles

Back to top button