Chaibasa

Chaibasa: रामनवमी को लेकर चक्रधरपुर थाना में शांति समिति की बैठक, एसडीओ ने चेताया- अखाड़ा जुलूस में भड़काउ गाना बजेगा तो होगी कार्रवाई

Chaibasa: रामनवमी जुलूस में अगर भड़काउ गाना बजेगा तो सीधे कार्रवाई होगी, उक्त बातें पोड़ाहाट एसडीओ रीना हांसदा ने कही. एसडीओ रविवार को रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा और रमजान पर्व को लेकर चक्रधरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में कही. इस दौरान एसडीओ ने कहा कि चक्रधरपुर में रामनवमी अखाड़ा जुलूस अपना तय रूट से आएंगे और जाएंगे. किसी प्रकार के अगर अफवाह की सूचना मिलती है तो इसकी तत्काल सूचना दें. उन्होंने शहर वासियों से आग्रह किया के जो भी व्यक्ति अपने घर या दुकान में सीसीटीवी लगाए हैं उस दिन सीसीटीवी को सड़क पर मुंह को घुमा दे. एसडीओ ने कहा कि त्योहार को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि जुलूस शांतिपूर्ण निकालें. जिसमें किसी को परेशानी नहीं हो. उन्होंने संवेदनशील जगहों की जानकारी प्राप्त किया. अखाड़ा जुलूस में खतरनाक खेल बंद रहने की बात कही. यदि कोई ऐसा करता है तो उस पर तुरंत कार्रवाई होगी.
इसे भी पढ़ें: सरायकेला में आदिवासी हो समाज महासभा का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

इस मौके पर चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि रामनवमी अखाड़ा जुलूस को लेकर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें अध्यक्ष और सचिव को शामिल किए गए हैं। अगर किसी प्रकार की समस्या होती है तो उसे ग्रुप में तत्काल सूचना दें। थाना प्रभारी चक्रधरपुर वासियों से अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही। अगर किसी प्रकार के अफवाह की बात होती है तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। उन्होंने लाइसेंसधारी और वालंटियरों को सख्त निर्देश दिया कि जुलूस में नियंत्रण बनाएं रखने की जिम्मेदारी उनकी रहेगी। जुलूस और अखाड़ा स्थल पर कर्तव्य दिखाने के दौरान एक दूसरे से उलझे नहीं, इस पर विशेष ध्यान रखने को कहा.

बैठक के दौरान विभिन्न अखाड़ा समिति के विभिन्न अखाड़ा समिति द्वारा अपनी अपनी समस्या को रखा। इस पर एसडीओ ने आश्वासन दिया कि समय से पूर्व सब इस समस्या का हल कर दिया जाएगा ।बैठक में कहा गया कि समय से पूर्व अखाड़ा स्थान पर समय से पहले साफ सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।बता दें कि चक्रधरपुर में 30 मार्च को रामनवमी और अखाड़ा का आयोजन होगा। प्रखंड के 31 लाइसेंसी अखाड़ा समिति के सदस्य शहर के पवन चौक पर करतब दिखाएंगे। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा, केंद्रीय अखाड़ा समिति के संजय पासवान, राजू प्रसाद कसेरा सहित विभिन्न अखाड़ा समिति के लाइसेंस धारी और शांति समिति के सदस्य उपस्थित उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button