NEWS

सुंदरकांड महापाठ में उमड़े लोग, शरीक हुए विधायक सरयू  राय

Jamshedpur :  विधायक सरयू राय के दो साल का कार्यकाल पूरा होने की खुशी में भाजमो की ओर से गुरुवार को आभार दिवस और सुंदरकांड महापाठ का आयोजन गोलमुरी के एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में किया गया. इसमें खुद विधायक सरयू राय शरीक हुए थे. वे सुंदरकांड महापाठ के दौरान घंटों बैठे हुए थे. इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. भीड़ को मैदान तक खीचकर लाने में भाजमो समर्थकों ने कड़ी मेहनत की थी. घर-घर जाकर सभी लोगों को न्यौता देने का भी काम किया गया था. कार्यक्रम के दौरान पूरा एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान का माहौल ही बदला हुआ था. चारो तरफ भक्ति की सागर बह रही थी और उपस्थित लोग इसमें गोते लगा रहे थे.

विधायक ने लोगों का किया आभार

विधायक  सरयू राय ने अपने कार्यकाल के पूरे दो वर्ष पूरे कर लिये हैं. इसके लिए उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार भी व्यक्त किया. कहा कि जनता के कारण ही आज वे इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर सके हैं. सुंदरकांड महापाठ के पहले कलश यात्रा भी निकाली गयी थी. कलश यात्रा में महिलाओं की भीड़ देखते ही बन रही थी. अंत में लोगों को प्रसाद भी ग्रहण कराया गया.

इसे भी पढ़ें- हादसे के बाद दो पक्षों को समझा रहे लोगों पर पुलिस ने लाठी से किया हमला

 

 

 

Related Articles

Back to top button