
Jamshedpur: अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं और फिल्मों से जुड़ी जानकारियां रखते हैं तो यह सवाल आपके लिए आसान हो सकता है. सवाल है- बॉलीवुड का मशहूर गाना चल छैयां छैयां कौन सी ट्रेन पर फिल्माया गया था ? हम आपको चार विकल्प दे रहे हैं. इनमें से एक को चुनना है. ये रहे विकल्प- दार्जिलिंग हिमालयन ट्रेन, नीलगिरि पर्वतीय ट्रेन, कालका शिमला ट्रेन और माथेरान हिल ट्रेन. आप सवाल का जवाब ढूंढें, तबतक आपको बताते हैं उस फिल्म के बारे में जिसका गाना चल छैयां छैयां लोगों को बहुत पसंद आयी और मलाइका अरोड़ा रातो-रात बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम बन गई.
दिल से फिल्म 21 अगस्त 1998 में रिलीज़ हुई थी. फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया था. फिल्म को मणिरत्नम, राम गोपाल वर्मा और शेखर कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया था. फिल्म में शाहरुख़ खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा सहित कई बड़े सितारे शामिल थे. यह प्रीति जिंटा की डेब्यू फिल्म थी. इनके अलावा मलाइका अरोड़ा ने भी इसी फिल्म के गाने ‘छैया छैया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म का बजट 11 करोड़ रुपये था. भारत में बॉक्स आफिस कलेक्शन 10.76 करोड़ रुपये जबकि वर्ल्डवाइड 28.26 करोड़ रुपये रहा. इस फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया था. फिल्म में कुल 5 गाने थे और सभी गाने सुपरहिट हुए थे. खासकर फिल्म का गाना ‘छैया छैया’ काफी लोकप्रिय हुआ था. इस फिल्म का गाना ‘छैय्या छैय्या’ साल 2006 में रिलीज़ हुई हॉलीवुड फिल्म ‘इनसाइड मैन’ में इस्तेमाल किया गया था.
चलती ट्रेन में हुई थी गाने की शूटिंग
दिल से फिल्म का गाना ‘छैय्या छैय्या’ चलती हुई ट्रेन में शूट किया गया था और इस दौरान शाहरुख़ खान ने कोई भी सेफ्टी का प्रयोग नहीं किया था. जबकि इस गाने की शूटिंग के समय मलाइका अरोड़ा कई बार जख्मी हो गई थीं. मलाइका से पहले इस गाने के लिए शिल्पा शिरोडकर को लिया गया था लेकिन उनका वजन ज्यादा होने की वजह से फिल्म के डायरेक्टर मणिरत्नम ने उन्हें इस गाने से निकाल दिया.
मणिरत्नम की पहली हिंदी फिल्म थी दिल से
फिल्म के डायरेक्टर मणिरत्नम की यह पहली हिंदी फिल्म थी. इससे पहले ये साउथ फिल्मों में डायरेक्शन करते आ रहे थे. फिल्म में मनीषा कोइराला से पहले काजोल से संपर्क किया गया था लेकिन बाक़ी फिल्मों की शूटिंग में बिजी होने की वजह से उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था. प्रीति जिंटा वाले किरदार के लिए सबसे पहले रानी मुखर्जी से बात की गई थी लेकिन उन्होंने इस रोल को रिजेक्ट कर दिया था. प्रीति जिंटा ने सबसे पहले बॉबी देओल स्टारर ‘सोल्जर’ साइन की थी लेकिन इस फिल्म की रिलीज़ डेट में देरी हुई. इसी बीच ‘दिल से’ पहले रिलीज़ कर दी गई.
ये रहा सही जवाब: नीलगिरि पर्वतीय ट्रेन
ये भी पढ़ें-Spider Man: Far From Home फेम जोहा रहमान अंशुमान झा की अगली फिल्म में




