
Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत ग्वाला बस्ती के पास स्वर्णरेखा नदी में डूबने से स्थानीय युवक दिनेश बागरी (28) की मौत हो गई. घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है. घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया.
भाई के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज
इस मामले में मृतक के भाई दीपक बागरी के बयान पर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया है. दीपक ने पुलिस को बताया कि मृतक दिनेश नशे का आदि था. इसके अलावा उसे मिर्गी की बीमारी थी. शुक्रवार दोपहर वह घर पर नहीं था. किसी ने जानकारी दी कि दिनेश नदी में डूबा हुआ है. वे लोग घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक दिनेश की मौत हो चुकी थी. संभावना जताई जा रही है कि वह नशे की हालत में नदी किनारे गया होगा. जहां मिर्गी का दौरा आने से वह नदी में गिर गया होगा.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur Crime News : चाकू दिखाकर ट्रक चालक से लूट करने वाला गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी




