
Jamshedpur : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित एचएसएम गेट के पास ट्रक चालक प्रमोद महतो को चाकू का भय दिखाकर लूट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरिजन बस्ती निवासी बी महेश राव को गिरफ्तार किया है. महेश की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में छापेमारी कर रही है.
सुनसुनिया गेट के पासृ झाड़ियों में छुपा रखा था सामान
मामले में प्रमोद महतो ने बर्मामाइंस थाना में मामला दर्ज कराया था. घटना विगत 5 मई की है. प्रमोद ने पुलिस को बताया था कि वह ट्रक में स्क्रैप लोड कर जा रहा था, तभी रास्ते में उसे चार लोगों ने रोका और चाकू का भय दिखाकर ट्रक में लोड स्क्रैप लूटकर साथ ले गये. इधर, अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने महेश को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही में पुलिस ने सुनसुनिया गेट के पास ही झाड़ियों में छुपाकर रखे सामान को भी बरामद कर लिया है. महेश को पुलिस ने पूर्व में भी लूट के मामले में जेल भेजा है. वह हाल ही में जेल से छूटकर बहार आया था.




