
Ranchi: साइबर क्राइम और लॉटरी टिकट बेचने की सूचना पर एटीएस और सीआइडी की टीम ने कार्रवाई की. पंडरा ओपी क्षेत्र के रातू रोड स्थित देवी मंडप रोड और पिस्का मोड़ के नोबा नगर में सीआइडी और एटीएस की टीम ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. रातू रोड के देवी मंडप में रहने वाले रंजन कुमार के किरायेदार के यहां छापेमारी की है. जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. उसकी निशानदेही पर अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की गयी और करीब 22 लोगों को हिरासत में लिया गया.
इसे भी पढ़ें- TPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू, कोहराम गंझू, मुकेश गंझू,आक्रमण समेत छह के खिलाफ NIA ने चार्जशीट दाखिल की
एडीजी के आदेश पर हुई कार्रवाई
सीआइडी को गुप्त सूचना मिली थी कि रातू रोड में साइबर व लॉटरी टिकट का धंधा चल रहा है. इसी गुप्त सूचना के आधार पर एडीजी अनुराग गुप्ता ने कार्रवाई का आदेश दिया.
मंगलवार को सीआईडी और एटीएस की टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और उन्हें सफलता भी हाथ लगी. उन्होंने कई लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया है.
इसे भी पढ़ें- जिन स्कूलों को सरकार ने बंद किया, सत्ता में आए तो उन्हें फिर खोलेंगे : हेमंत
22 लोगों को किया गया गिरफ्तार
एटीएस और सीआईडी की टीम में कार्रवाई करते हुए रातू रोड स्थित देवी मंडप रोड में रहने वाले नीतीश कुमार के घर में छापेमारी की यहां से अवैध कागजातों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं देवी मंडप रोड हेसल के रहने वाले मनोज कुमार सिंह के घर में रहने वाले 9 लोगों को अवैध कागजात के साथ गिरफ्तार किया. पिस्का मोड़ स्थित नोबा नगर के रहनेवाले विजय साहू के घर छापेमारी कर एटीएस और सीआईडी की टीम ने 10 लोगों को अवैध कागजात के साथ गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
अभिनव कुमार पांडे, अजय पासवान, विक्की कुमार, राजेश कुमार, करमचंद कुमार, अखिलेश कुमार, कुणाल कुमार, पवन कुमार, रोशन कुमार, परशुराम कुमार, रोहित कुमार, अविनाश कुमार, दीपक कुमार साव, मिथिलेश पासवान, गौतम कुमार यादव ,ओम प्रकाश ,सूरज कुमार ठाकुर ,चंद्रशेखर सिंह, अरुणजय कुमार, विजय कुमार गुप्ता, धीरज कुमार और कन्हैया कुमार.
सभी से पूछताछ की जा रही है. हालांकि इस पूरे मामले को लेकर सीआईडी और एटीएस की ओर से किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. उनके आधिकारिक बयान के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा.
इसे भी पढ़ें- बीएसएल के एजीएम के साथ मारपीट, बोकारो विधायक पर आरोप, विधायक ने कहा- मैंने बीच बचाव किया




