
Ranchi: गुरुवार सुबह ज़िला प्रशासन ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में डीडीसी दिनेश यादव के नेतृत्व छापेमारी की. सुबह 5 बजे हुई इस छापेमारी में लगभग तीन घंटे तक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड एवं सेल की गहन तलाशी ली. इस दौरान जेल में मौजूद अस्पताल की भी गहन जांच की गई साथ ही महिला पुलिसकर्मियों ने प्रत्येक महिला वार्ड की भी तलाशी ली. हालांकि अधिकारियों को छापेमारी में किसी भी तरह का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ.
इसे भी पढ़ें: नयी खेल नीति के आधार पर झारखंड के खेल संघों को अनुदान देगी राज्य सरकार




