Giridih

गिरिडीह में प्रेरणा की अनोखी मिसाल, जमुई की बेटी को प्रेरणा की पूर्व अध्यक्ष ने अपनी बेटी बना किया विदा

Giridih: बेटी बनाकर घर में पढ़ाया-लिखाया, और जब बेटी बड़ी हो गई। तो बिहार के जमुई के बांका की इस बिटिया की शादी भी कोलकाता की रजनी डालमिया और उनके बेटे अमन डालमिया के साथ गिरिडीह प्रेरणा शाखा की पूर्व अध्यक्ष कविता राजगढ़िया ने मां और भाई बनकर धूमधाम से की। क्योंकि बांका की गुड़िया के पिता की आर्थिक हालात ऐसे नहीं थे, कि वो अपनी बेटी की शादी कर सके. जब गुड़िया के पिता ने बेटी की शादी सेट होने की जानकारी गिरिडीह प्रेरणा संस्था की पूर्व अध्यक्ष कविता राजगढ़िया और कविता की बड़ी बहन रजनी डालमिया को दिया, तो रजनी और उनके बेटे अमन ने भरोषा दिलाया कि गुड़िया की शादी का सारा खर्च वो लोग उठाएगें.

इसे भी पढ़ें: Giridih: दो पक्षों में मारपीट मामले में थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी, मामले में एक आरोपी गिरफतार

लिहाजा, शादी से पहले पहले रजनी और उनके बेटे अमन के साथ रजनी की बहन कविता राजगढ़िया ने पांच लाख नगद के साथ गुड़िया के पति के डिमांड के अनुसार एक बाईक और तीनों ने मिलकर गुड़िया और उसके पति को जेवरात भी शादी में भेंट के रुप में दिया। लेकिन बांका की गुड़िया की शादी गिरिडीह में हुआ, और शादी में प्रेरणा संस्था की कविता राजगढ़िया के साथ अर्चना केडिया समेत कई सदस्य शामिल हुई। लेकिन गुड़िया का कन्यादान उसके पिता के बजाय कविता राजगढ़िया और उनके पति ने मां-पिता बनकर किया। वहीं शादी के दुसरे गुड़िया की विदाई भी खुशनुमा माहौल में हुआ.

Related Articles

Back to top button