DhanbadJharkhandLead News

राहुल गांधी की न्याय यात्रा पहुंची धनबाद, हुआ जोरदार स्वागत

Dhanbad : राहुल गांधी की न्याय यात्रा देवघर से जामताड़ा के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए शनिवार की शाम को धनबाद पहुंची. धनबाद- जामताड़ा की सीमा करमदाहा पुल पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद राहुल गांधी का काफिला पूर्वी टुंडी के हलकट्टा मैदान पहुंचेगा. जहां राहुल गांधी के साथ कई कांग्रेसी नेता रात्रि विश्राम करेंगे.

राहुल गांधी की न्याय यात्रा 4 फरवरी को सुबह 8 बजे शहर में करेगी प्रवेश

न्याय यात्रा रविवार की सुबह 8 से शुरू होगी. इस दौरान कई जगहों पर न्याय यात्रा का स्वागत किया जायेगा. श्रमिक चौक से बैंक मोड़ तक वह पदयात्रा करेंगे. बैंक मोड़ में राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे. जिसके कब उनका काफिला बोकारो प्रवेश करेगा. इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार के बड़े नेताओं के अलावा प्रदेश प्रभारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी, पूर्व सांसद ददई दुबे, पूर्व मंत्री मन्नान मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढे़ं – हेमंत में हिम्मत है तो क्यों दिल्ली से भाग कर आये रांची, लापता तत्कालीन सीएम ने किसके भरोसे राज्य को 48 घंटे छोड़ा: भाजपा

Related Articles

Back to top button