Crime NewsKoderma

कोडरमा में पत्थर खदान में हादसा, हाईवा चालक की हुई मौत

Koderma: जिले के नवलशाही थाना अंतर्गत चमारो मंडी मौजा जमडीहा में रविवार को भीम साहू के चमारो स्थित खदान में 200 फीट गहरे खदान से बोल्डर लोड कर उपर आ रहा जे एच 12 जे 5953 हाईवा के गिर जाने से हाइवा ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गयी. हाइवा भीमेडीह निवासी मुकेश कुमार ठाकुर का बताया जा रहा है. मृतक की पहचान ओमप्रकाश यादव (उम्र 26 वर्ष, पिता राजेंद्र यादव, ग्राम कुंडीधनवार, थाना नवलशाही) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार पूर्व में भी  इस खदान में  हादसा हुआ है.
इसे भी पढ़ें: गढ़वा में मवेशी को काटने को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव और बवाल, दो महिला समेत पांच गिरफ्तार

बता दें कि खदान नियम को ताक पर रख कर लगातार संचालित किया जाता रहा है. मृतक ओमप्रकाश यादव राजेंद्र यादव का एकलौता पुत्र था. परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नवलशाही थाना क्षेत्र में ऐसे कई खदान संचालित है जहाँ आए दिन घटना घटते रहती है. खबर लिखे जाने तक खदान से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर भेज दिया गया था. मौके पर डोमचांच अंचल निरीक्षक श्री राम पासवान, थाना प्रभारी पंचम तिग्गा, एसआई रंजीत कुमार, एएसआई कृष्णा राम अपने दल – बल के साथ मौजूद थे. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों को 11 लाख रूपए मुआवजा देना तय किया गया है.

Related Articles

Back to top button