
Giridih: जिले के सम्मेद शिखर मधुबन में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन दूसरे सत्र के दौरान पत्रकारों से बातचीत के क्रम भाजपा के राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि बीते साढ़े तीन साल में राज्य की जनता हेमंत सरकार से तंग आ चुकी है. राज्य सरकार सभी मुद्दों पर विफल रही है. अपराध तो सर चढ़ कर बोल रहा है अब तो खुलेआम गोली की आवाज सुनाई पड़ रही है. इससे पहले राज्य के हालत कभी खराब नही हुए थे, जितने बीते साढ़े तीन साल में हुए हैं. लिहाजा, पार्टी की ओर से अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने निर्णय लिया है 14 सितंबर से 5 अक्टूबर तक राज्य के 81 विधानसभा सीट में संकल्प यात्रा निकाल कर हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के रणनीति पर काम करेगी.
इसे भी पढ़ें: भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए राज्य के पंचायत प्रतिनिधि, आदिवासियों की दिखी भागीदारी लेकिन अल्पसंख्यकों की रही दूरी

राज्यसभा सांसद ने कहा कि आने वाले चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का यह संकल्प यात्रा राज्य के हालत को बेहतर करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. राज्यसभा सांसद ने कहा कि हेमंत सरकार का ध्यान सिर्फ जमीन लुटेरों पर खास तौर पर है इसके बाद फिर बालू और कोयला माफिया को पनाह देना. इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और जिलाध्यक्ष महादेव दूबे भी उपस्थित थे.




