Daltonganj : बीती रात एक शादी की खुशियां मातम में बदल गयी. बारातियों से भरी एक कमांडर जीप का ट्रैक्टर से टक्कर हो जाने के बाद दूल्हे के पिता की मौत हो गयी. नतीजा दुल्हन लेने गया दुल्हा अपने पिता का शव लेकर घर लौट गया. घटना के बाद से लड़का और लड़की पक्ष के यहां मातम पसरा है. पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.
जीप और ट्रैक्टर में हुई थी टक्कर
पलामू जिल में चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढीवीर में पंडवा प्रखंड के मुरमा गांव से बारात आ रही थी. बारात बंदुआ के पास पहुंची ही थी कि बारातियों से भरी कमांडर जीप में एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गयी, जिससे जीप में किनारे बैठे दूल्ला जीतेन्द्र साव के पिता उदेस साव (60वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में रात में ही उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां कुछ देर इलाज के बाद उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद लड़का और लड़की पक्ष में शोक की लहर दौड़ गयी. दोनों परिवार के लोग बिलखने लगे. शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया. घटना के बाद शादी नहीं हो पायी. दुल्हन अपने घर में जबकि दूल्हा अपने पिता के दाह संस्कार में जुट गया.

Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
Back to top button