
Ranchi: पल्स हॉस्पिटल की जमीन से जुड़ी जांच रिपोर्ट अपर समाहर्ता कार्यालय के लिए सिर दर्द बनता जा रहा है. तीन बीत गए पर जांच रिपोर्ट का अबतक कोई अता पता नहीं. 11 मई को अपर समाहर्ता राजेश बरवार ने तत्कालीन अपर समाहर्ता सत्येंद्र कुमार को और तत्कालीन बड़गाई सीओ को पत्र लिख कर 48 घंटे के अंदर जमीन से संबंधित जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा था. लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं हो पाया. जिसे डीसी छविरंजन ने गंभीरता से लिया है. इस मामले को लेकर डीसी ने खुद तत्कालीन अपर समाहर्ता सत्येंद्र कुमार को कड़ा पत्र लिखा है. उन्होंने आदेश दिया है की 48 घंटे के अंदर पल्स हॉस्पिटल से जुड़ी जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएं. ये अंतिम स्मार पत्र है.
इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : बनारस कोर्ट ने कहा ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे में जहां शिवलिंग मिला वो जगह सील करें, मुस्लिम पक्ष पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
क्या लिखा है पत्र में
तत्कालीन अपर समाहर्ता को लिखे स्मार पत्र में डीसी ने लिखा है कि आपसे तीन दिनों के अंदर पल्स हॉस्पिटल से संबंधित संचिका या संयुक्त जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, परंतु तीन दिन बीत जाने के बाद भी आपके द्वारा किसी प्रकार का जानकारी अथवा कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया. यह अत्यंत ही खेद का विषय है.
मुख्यमंत्री, झारखंड के द्वारा Twitter के माध्यम से 13 फरवरी 2020 को मामले की जांच करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया था, जिसके आलोक में आपके (तत्कालीन अपर समाहर्ता, रांची) एवं तत्कालीन अंचल अधिकारी, बड़गाई द्वारा संयुक्त रूप से जांच कर प्रतिवेदन दिया गया. वो प्रतिवेदन संभवतः मुख्यमंत्री सचिवालय अथवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड को भेजा गया था. इस महत्वपूर्ण एवं अतिसंवेदनशील मामले पर आपसे सहयोग जरूरी है.
तीन बिंदुओं पर मांगी गई है प्रतिवेदन
- क्या उपर्युक्त Twitter पर दर्ज शिकायत के आलोक में पल्स हॉस्पिटल से संबंधित जमीन की जाँच आपके द्वारा किया गया था अथवा नहीं.
- यदि हाँ तो जाँच प्रतिवेदन किस विभाग / कार्यालय को प्रेषित किया गया है.
- जाँच प्रतिवेदन की प्रतिलिपि या कोई अन्य सूचना आपके जानकारी में है तो उपलब्ध कराया जाय.
इसे भी पढ़ें : अब पढ़ाई में भी ‘चैंपियन’ तैयार करने के मिशन पर लगे धौनी, खोला Global School




