JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : ठनका गिरने से मृत धर्मवीर के परिजनों को मिला मुआवजा

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत लोयला स्कूल के पीछे ठनका गिरने से मानगो परमानंद नगर निवासी धर्मवीर कुमार की रविवार को मौत हो गई थी. घटना के बाद भाजपा नेता विकास सिंह के पहल से मृतक की पत्नी पुष्पा देवी को मकान मालिक द्वारा सोमवार को मुआवजा दिलवाया गया. मकान मालिक अक्षय कुमार ने मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये का चेक दिया और अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 30 हजार रुपये नगद दिया. मुआवजा राशि मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

बता दे कि धर्मवीर अपने साथियों के साथ प्रत्येक दिन की तरह लोयला स्कूल के पीछे अक्षय कुमार अग्रवाल के मकान में एसी लगाने की सामग्री लेकर गया हुआ था. संध्या समय भारी बारिश के दौरान काम जल्द खत्म करने के चक्कर में धर्मवीर अपने साथियों के साथ सामग्री अक्षय अग्रवाल के छत के ऊपर चढ़ा रहा था. जैसे ही धर्मवीर छत पर चढ़ा मौके पर आकाशीय बिजली गिर गई. जिससे उसकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई. धर्मवीर कुमार के साथी उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था.

ये भी पढ़ें- चाकुलिया : रसोइये का शव नाले से मिला, शरीर पर जख्म और एक आंख फूटी होने से हत्या की आशंका

Related Articles

Back to top button