
Ranchi: जमशेदपुर में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस और जनसहयोग के सौजन्य से मुसाबनी के मेधावी छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन क्लास के लिए थाने में मोबाइल और टैब का वितरण किया गया. एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन और सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट पहुंचे हुए थे. इस दौरान 57 मोबाइल का वितरण किया गया. यह पहल डीजीपी के निर्देश पर की गई है.
इसे भी पढ़ें :बारिश में डूब गयी ‘आधी रांची’, बाढ़ जैसे हालात
एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन ने कहा कि डीजीपी के निर्देश पर सभी थाने में मोबाइल बैंक की शुरूआत की गई है. जिले में कुल 505 मोबाइल फोन जमा कराये गये हैं. इस मोबाइल को सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को दिया जाना है ताकि वे भी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें.
एसएसपी ने मुसाबनी में मोबाइल वितरण करने के दौरान छात्रों से अपील की कि बच्चे यदि अच्छे से पढ़ाई करेंगे, तभी सामुदायिक पुलिसिंग का उद्देश्य पूरा हो सकता है. मुसाबनी, जादूगोड़ा, डुमरिया, कोवाली और पोटका थाना क्षेत्र के बच्चों के बीच मोबाइल का वितरण किया गया.
इसे भी पढ़ें :UNLOCK JHARKHAND: 9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए खुलेंगे स्कूल, कोचिंग भी खुलेंगे




