
Palamu : छात्र संगठन इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के केंद्रीय अध्यक्ष शुभम बनर्जी पलामू दौरे पर पहुंचे हैं. जिला मुख्यालय आने के बाद उन्होंने संगठन की पलामू इकाई के पदाधिकारियों से नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक माहौल की जानकारी ली.
मेदिनीनगर परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पलामू में नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय स्थापना के 12वर्ष गुजर चुके हैं, बावजूद अब भी आधारभूत संरचना की कमी है और शैक्षणिक माहौल तैयार नहीं हो सका है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. पलामू जिले में संगठन को धारदार बनाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें :बारिश में डूब गयी ‘आधी रांची’, बाढ़ जैसे हालात
कहा कि कोरोना से ज्यादा नुकसान विद्यार्थियों को हुआ है. करीब डेढ़ साल से स्कूल और कालेज बंद है. सरकार अब अधिकांश को अनलाक कर रही है तो कालेजों को अनलाक कर देना चाहिए.
कारण कि विद्यार्थियों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. कहा कि झारखंड के 17-18 जिलों में एआईएसएफ का काम है.
इसे भी पढ़ें :हरिशंकर बारिक बने रातू बीडीओ, कुंदा बीडीओ भी बदले गये
छात्रहित में कार्यकर्ता संघर्ष जारी रखे हुए हैं. कहा कि जिला सम्मेलन भी किया जा रहा है. जिला सम्मेलन में कार्यकारिणी की भी घोषणा की जाएगी.
उन्होंने उम्मीद जताया कि पलामू जिले के कार्यकारिणी के लोग छात्रहित में संघर्ष करेंगे और छात्रों की समस्याओं के निदान करेंगे.
कहा कि राज्य सरकार को चाहिए कि सशर्त कालेजों को कोविड गाइड लाइन का पालन करने करते हुए खोल देना चाहिए. मौके पर प्रदेश महासचिव लवकेश आनंद, प्रदेश अध्यक्ष मेहुल मृर्गेंद्र व जिलाध्यक्ष सुजीत पांडेय आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें :UNLOCK JHARKHAND: 9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए खुलेंगे स्कूल, कोचिंग भी खुलेंगे




