JharkhandLead NewsRanchi

देश में इलेक्टोरल बॉन्ड स्कैम के बाद सूरत में दिखा वोट स्कैम, बीजेपी के षड्यंत्र को जनता समझ चुकी है: जेएमएम

Ranchi: गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से निर्विरोध निर्वाचन पर बीजेपी पर जेएमएम ने सवाल खड़ा किया है. जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बीते दिन गुजरात के सूरत लोकसभा सीट से निर्विरोध चुने गए बीजेपी सांसद के चुनाव संदेह की घेरे में है. देश में इलेक्टोरल बॉड बॉन्ड के बाद सूरत में एक नया वोट स्कैम देखने को मिला. इस सीट से कांग्रेस के नामांकन को रद्द किया गया और जितने भी दल के प्रत्याशी थे. सभी ने एक साथ नामांकन वापस ले लिया. इससे पहले भी निर्विरोध सांसद चुने गए हैं. लेकिन कभी भी किसी पर उंगली नहीं उठी. लेकिन गुजरात में बीजेपी अध्यक्ष ने मिलकर यह साजिश रची और अधिकारी पर दबाव बनाकर परिणाम घोषित करवाया. वहीं बीते दिन खूंटी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर भी उन्होंने निशान साधते हुए कहा कि रक्षा मंत्री यह मान चुके हैं कि उनके उम्मीदवार अर्जुन मुंडा चुनाव हार गए. क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में उनकी जीत कैसे हुई थी, यह किसी से छुपी हुई नहीं है.

बीजेपी को सता रही हार का डर: जेएमएम

सुप्रिया ने कहा कि इस बार राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में बोले की एनडीए में बाबूलाल मरांडी और सुदेश महतो हैं. ऐसे में उन्हें कौन हरा सकता है. इसका मतलब स्पष्ट है कि उन्हें हार का डर सताने लगा है. हालांकि जेएमएम ने यह दावा किया है कि चुनाव आयोग और बीजेपी कितनी भी षड्यंत्र रच ले जनता का साथ उनके साथ रहेगी. और झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत साउथ के प्रदेश दिशा तय करेंगे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित

Related Articles

Back to top button