
Ranchi: पिछले 24 घंटे में झारखंड के सभी जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है. इस वजह से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए है. लेकिन राजधानी रांची में भी पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही बारिश ने व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. पानी की निकासी नहीं होने के कारण शहर के निचले इलाके डूब गए हैं. कांके में आईआईसीएम के पास स्थित प्रेमनगर को जोड़नेवाला पुल पूरी तरह डूब गया है. सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है. लोहराकोचा, गौसनगर, पंचशील नगर की गलियों में तीन से पांच फीट तक पानी जमा है. वहीं कई इलाकों में बाढ़ जैसा नजारा देखने को मिल रहा है. कई इलाकों को जोड़ने वाले पुल और पुलिया से पानी ओवर फ्लो हो रहा है, जिससे लोग उस रास्ते का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं.














नालियों की सफाई में खर्च किए थे एक करोड़
नगर निगम ने मानसून के आने से पहले मई में शहर की नालियों की सफाई के लिए अभियान चलाया था. इस काम के लिए 1 करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए थे ताकि बरसात में शहर में जल जमाव की समस्या न हो, लेकिन इतने पैसे खर्च करने के बाद भी सिटी में पानी के निकासी के इंतजाम नहीं हुए.
इसे भी पढ़ें :JAC ने जारी किये 12वीं के तीनों संकायों के रिजल्ट, 90.71 स्टूडेंट्स पास
लोग परेशान, बह गए जानवर
सिटी में बारिश के कारण की इलाके डूब गए हैं. कुछ इलाकों में पानी का बहाव तेज हो रहा है. कुछ ऐसा ही नजारा प्रेमनगर में देखे को मिला, जहां दो गायें पानी की धार में बह गईं. कुछ इलाके में लोगों का घर पानी में डूब गया.
कई जगहों पर लोग रोड पर मछली मारते हुए देखे जा रहे हैं. सड़कों और गलियों में डेढ़ से दो फीट पानी भर गया है. इस वजह से वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है.
इसे भी पढ़ें :गोपालगंज में बाढ़ से परेशान हैं लोग, सरकार से राहत की कर रहे हैं मांग




