
Jamshedpur : ग्रेजुएट कॉलेज में चल रहे यूजी 6 सेमेस्टर के एग्जाम में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले दिनों 24 सितंबर को वर्कर्स कॉलेज के छात्रों के जीएसटी पेपर के पैटर्न में बदलाव की जानकारी की सूचना कॉलेज की ओर से नहीं दिए जाने के विरोध में बुधवार को आजसू पार्टी के छात्र नेता हेमंत पाठक के नेतृत्व में ग्रेजुएट कॉलेज के प्रिंसिपल के चेंबर के बाहर धरने पर बैठ गए. आरोप लगते हुए कहा गया कि जीएसटी के पेपर के पैटर्न में बदलाव की जानकारी की सूचना ग्रेजुएट कॉलेज की ओर से वर्कर्स कॉलेज के छात्रों को नहीं दिए जाने के चलते अगर छात्रों के रिजल्ट में कुछ गड़बड़ी होती है तो छात्र उग्र आंदोलन करेंगे. जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खट-खटाएंगे. छात्रों के आरोप का जवाब देते हुए ग्रेजुएट कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा कि उनके एग्जाम की जानकारी कॉल लेटर के माध्यम से सभी स्टूडेंट को दे दी गई थी. साथ में स्टूडेंट की मांगों को विवि. तक पहुंचा दिया गया है. छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें-खाना खाकर छठे तल्ले पर बैठी महिला मजदूरी गिरी, हालत गंभीर




