DhanbadJharkhand

पूर्व विधायक को धनबाद से दुमका जेल शिफ्ट करना राजनीतिक षड्यंत्र

राज्य सरकार और जेल प्रशासन पर भाजपा ने लगाया आरोप

Dhanbad: पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्या मामले में धनबाद जेल में बंद झरिया विधानसभा से पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद जेल से रातों-रात दुमका जेल शिफ्ट कर दिया गया. जिसे भाजपा राजनीतिक षड्यंत्र बता रही है. गुरुवार को इसका विरोध धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर देखने को मिला. धरना प्रदर्शन में धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व डिप्टी मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, भाजपा नेत्री सह संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह समेत सैकड़ों भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे.

भाजपा ने चौक पर धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार और जेल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी भी की. मौके पर भाजपा नेत्री संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह से विपक्ष की साजिश है. उन्होंने कहा कि साजिश के तहत जेल अधीक्षक के द्वारा संजीव सिंह को बिना पूर्व सूचना के धनबाद जेल से दुमका जेल शिफ्ट कर दिया गया, जबकि हमलोगों ने संजीव सिंह की खराब तबीयत को देखते हुए इलाज की मांग की थी. उन्होंने कहा कि वहां संजीव सिंह को जान का भी खतरा है.
वहीं, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार और जेल प्रशासन की मिलीभगत से संजीव सिंह को दुमका जेल शिफ्ट किया गया है. जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि ये पूरी तरह से राजनीतिक साजिश बताया है.

जेल अधीक्षक को शो कॉज

बता दें कि संजीव सिंह को दुमका जेल शिफ्ट धनबाद कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, मामले में जेल अधीक्षक को कोर्ट ने शो कॉज नोटिस भी जारी किया है.

Related Articles

Back to top button