Giridih

गिरिडीह कांग्रेस ने SBI और मोदी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Giridih: गिरिडीह कांग्रेस ने गुरुवार को देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मेन गेट के सामने केंद्र सरकार और एसबीआई बैंक के खिलाफ प्रदर्शन. पार्टी के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह के नेतृत्व में इस दौरान महमूद अली खान लड्डू, अमित सिन्हा, मनोज राय, हरीश यादव, मदन लाल विश्वकर्मा, मनोज दास, पंकज सागर, सोहेल खान, मेहताब राजा, सुजीत मंडल समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा की उच्चतम न्यायालय द्वारा इलेक्शन बांड को गलत करार देकर केंद्र के भाजपा  सरकार पर कड़ा तमाचा जड़ा. इतना ही नहीं उच्चतम न्यायालय ने 6 मार्च से पहले एसबीआई को अलग अलग राजनीति दलों को मिले चंदे की लिस्ट सार्वजनिक करने का निर्देश देते हुए इलेक्शन कमीशन को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था. लेकिन इस निर्देश का पालन करना भी एसबीआई बैंक ने जरूरी नहीं समझा. कांग्रेस नेताओं ने कहा की करीब 2 लाख 12 हजार करोड़ रुपए सभी राजनीतिक दलों को चंदे से मिला. वही अकेले भाजपा को 86 हजार 566 करोड़ दिया गया. जाहिर है की सारा चंदा देश के उद्योगपति से भाजपा को मिला होगा, और एसबीआई बैंक लिस्ट को सार्वजनिक करना नही चाहती. इसे भाजपा को मिले काला धन जनता के सामने आने का भय दिख रहा है.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: दो कंटेनर में लोड 36 गोवंश बरामद, दो गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button