
Sahebganj : पुलिस की लापरवाही की वजह से जेल जाने से पहले दो आरोपी पुलिस जीप लेकर फरार हो गये. पुलिस आरोपियों को न्यायलय में प्रस्तुत कर पेपर तैयार कर रही थी, इसी बीच मौका देखकर ड्राइवर को धक्का मारकर जीप लेकर दोनों आरोपी फरार हो गये.
बता दें कि सोमवार को ही एसपी ने इन दोनों की गिफ्तारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसमें बताया गया था कि ये लोग हत्या के आरोपी हैं. कोर्ट में पेशी और फिर जेल भेजने के दौरान दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर उनकी ही जीप लेकर फरार हो गये.
इसे भी पढ़ें- छेड़छाड़ और मारपीट मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार को किया गिरफ्तार




