
Ranchi : भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के झारखंड कैडर के आठ अधिकारियों को नये साल में प्रोमोशन का तोहफा मिलेगा. इनमें 2003 बैच के एक, 2007 बैच के चार और 2008 बैच के दो अधिकारी शामिल हैं. इनकी प्रोन्नतियों का प्रस्ताव केंद्र सरकार को पहले ही भेज दिया गया था.
इसे भी पढ़ें- झारखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 38 करोड़ का घोटाला, CID ने पूर्व एजीम को किया गिरफ्तार
इनमें 2003 बैच के आईपीएस अखिलेश झा को आईजी में प्रोमोशन दिया गया है. वह फिलहाल डीआईजी के पद पर रांची में कार्यरत हैं. 2007 बैच के अनूप बिरथरे, सुनील भास्कर, कन्हैया एम पटेल को डीआईजी में प्रोमोट किया गया है. जबकि, इसी बैच के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में कार्यरत राकेश बंसल को प्रोमोशन देकर डीआईजी बनाया गया है. वहीं, 2008 बैच के अनीश गुप्ता और तामिल वानन को सीनियर सेलेक्शन ग्रेड के तहत प्रोमोट किया गया है. इन सभी के प्रोमोशन की अधिसूचना जारी की जा रही है. इन सभी को अगले माह से प्रमोशन का लाभ मिल सकेगा.
इसे भी पढ़ें- मनरेगाः गरीब मजदूरों का 32 करोड़ का पेमेंट अफसरों की लापरवाही से लटका




