
Dhanbad : धनबाद विधायक राज सिन्हा मंगलवार को नगर आयुक्त सतेन्द्र कुमार से मुलाकात की. विधायक ने नगर आयुक्त को शहर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. मीडिया से बात करते हुए विधायक सिन्हा ने कहा की धनबाद में कई जगहों पर सड़कें टूटी हुईं हैं. निगम व पीएचडी के बीच तालमेल नहीं होने की वजह से जलापूर्ति बंद रहती है. बैंक मोड़, बिग बाजार, सिटी सेंटर और कई जगह पार्किंग की व्यवस्था नहीं है. इन समस्याओं के समाधान की मांग की गई. तालाबों के सौंदर्यीकरण की भी मांग की गई. विधायक के अनुसार आयुक्त ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया है.




